गुवाहाटी में झुग्गी बस्ती में लगी आग, कई घर जलकर खाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
असम के गुवाहाटी में फटासिल अंबरी इलाके की एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार शाम को आग लग गई। इसकी चपेट में आने से कई घर जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लोगों को भारी नुकसान हुआ। ठंड ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ाईं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
