सिकंदराबाद में स्कूटर शोरूम में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तेलंगाना के सिकंदराबाद में बीती रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लगी। जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी, तब आग लगी। आग लगने से शोरूम में छह लोग जिंदा जले। कुछ लोग घायल भी हुए। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। शोरूम के ऊपर लॉज भी है, जहां धुआं भरने से लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों ने इमारत से कूद कर जान बचाई।
