पाकिस्तान में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: thoughtco
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक बाजार में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 4 बच्चों समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हुई। फैसलाबाद शहर के मोंटगोमरी बाजार इलाके की इमारत में शुक्रवार तड़के आग लगी। इलाका लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है। आग से बचने के लिए इमारत से कूदने वाले एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
