गुजरात की 7 मंजिला इमारत में लगी आग बुझाने में दमकल की 60 गाड़ियों को लगे 5 घंटे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
सूरत में सात मंजिला रघुवीर कॉम्प्लेक्स में आज सुबह आग लगी। कई दुकानें जलकर खाक हुईं। 5 घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का पता नही लगा। घटना के वक्त दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद रहीं। इससे पहले सूरत के ही तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई थी।
