हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हुई। सभी मजदूर बिहार के बताए गए हैं। हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल, पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। आग लगने पर बाहर निकलने का रास्ता जोकि भूतल में था उसका शटर बंद था।
