विंडसर मार्केट की दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के विंडसर मार्केट में स्थित बेकरी की दो दुकानों में सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थीं। अग्निशमनकर्मियों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
