उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी आग, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The wire hindi
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गुरुवार रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां भगवान शिव के दर्शन के लिए आए कई श्रद्धालु सहम गए। नागचंद्रेश्वर मंदिर के नीचे चल रहे फोल्डिंग ब्रिज के कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से रखे सामान में अचानक आग लग गई। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
