द्वारका में बिल्डिंग की अंडरग्राउंड पार्किंग में लगी आग, 52 लोगों को बचाया गया, 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग की अंडरग्राउंड पार्किंग में बीती रात डेढ़ बजे आग लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 52 लोगों (24 महिलाएं, 24 पुरुष, चार बच्चों) को सुरक्षित बाहर निकाला। 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल और हैं। इस परिसर में कुल 26 फ्लैट हैं।
