मुंबई के लोअर परेल एरिया में इमारत में लगी आग, दमकल विभाग मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के लोअर परेल एरिया की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में हाल ही में लगी आग करीब 2 घंटे बाद बुझा ली गई है। मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने हालात पर काबू पाया आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, 64 मंजिला इस इमारत के 22वें फ्लोर पर आग लगी है।
