इंद्रलोक इलाके की एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Ani
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार दोपहर में अचानक आग लगी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक, जिस फैक्टरी में आग लगी है, वह प्लास्टिक की है। बता दें आग बुझाने का काम तेज कर दिया गया है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
