मुंबई के रे रोड इलाके में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में सिलेंडर फटने से आग लगी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग 9 झुग्गियों में फैल गई थी। आग की चपेट में आकर बिजली के तार, दरवाजे और खिड़कियां, प्लास्टिक की चादरें, कपड़े और कुछ अन्य घरेलू सामान जल गए। गौरतलब है कि रात करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
