नोएडा में पेपर मिल में लगी आग, 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के गौतमबुद्धनगर में कासना थाना इलाके में एक पेपर मिल में भीषण आग लगी। फायर ब्रिगेड आग पर बुझाने में जुटी है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र साइट 5 स्थित आरएस पेपर मिल में बीती रात करीब 2 बजे ये आग लगी थी। बता दें आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग में लाखों रुपये का पेपर जल गया है।
