अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी आग, एक बच्ची की मौत, दमकल की 11 गाड़ियां मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग में एक बच्ची की मौत हुई और कई लोग फंसे। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाई जा रही है। आग से झुलसकर 15 साल की बच्ची की मौत हुई है। परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि आग किस वजह से लगी है।
