झांसी के एक शोरूम में आग, दो की मौत, दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
यूपी के झांसी में आज सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शोरूम में लगी आग में 9 लोग फंसे थें जिनमें 7 को बचा लिया गया, बाकी दो की मौत हुई। झांसी पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में दो लोग घायल हो गए थे, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी घायल हुआ।
