दिल्ली की लाजपत राय मार्केट में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आज चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लगी। दमकल की 13 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं। आग की जद में आने से कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गईं।
