गाजा पट्टी में जाबालिया रिफ्यूजी कैंप में लगी आग, 10 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
गाजा पट्टी में बीती रात जाबालिया रिफ्यूजी कैंप में आग लगी। हादसे में 10 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हुई। जिस इमारत में आग लगी, वहां काफी फिलिस्तीनी रिफ्यूजी रहते हैं। दरअसल, बिल्डिंग में गैसोलीन रखी थी। आशंका है कि यही गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग काफी भयानक थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
