दिल्ली के गांधी नगर में कई दुकानों में लगी आग, दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Republic World
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कई दुकानों में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग लगने से कई दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान की प्रथमदृष्टया समीक्षा की गई।
