पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े प्रोड्यूस मार्केट के गोदाम में लगी आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bloomberg
फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े प्रोड्यूस मार्केट के गोदाम में रविवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह मार्केट आसपास के इलाके में भोजन की आपूर्ति करता है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से प्रभावित इलाके में न आने का आग्रह किया है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
