उत्तराखंड में खनन माफिया और पुलिस के बीच फायरिंग; 5 को गोली लगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हाल ही में उत्तराखंड में खनन माफिया और यूपी पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। घटना में एसएचओ समेत 5 लोगों को गोली लगी है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बुधवार को यूपी की मुरादाबाद पुलिस उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में 50 हजार के इनामी बदमाश और खनन माफिया जफर को पकड़ने गई थी।
