मणिपुर के बिष्णुपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी, 1 जवान सहित 2 सुरक्षाकर्मी घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatoday
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि राज्य की राजधानी इम्फाल से लगभग 50 किलोमीटर दूर फौबाकचाओ इखाई क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गोलीबारी शुरू हुई और देर रात तक लगभग 15 घंटे तक जारी रही। इस दौरान गोलीबारी में शामिल भीड़ ने एक घर को भी जला दिया।
