कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, 3 लोग मारे गए, हमलावर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
डेनमार्क के कोपेनहेगन में एक शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। पुलिस ने एक 22 वर्षीय डेनिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे आतंकी हमला कहने से इंकार नहीं किया। डेनिश पुलिस द्वारा गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद लोग फील्ड के शॉपिंग सेंटर से बाहर की ओर भागे। गोलीबारी की रिपोर्ट मिलने के बाद सशस्त्र पुलिस फील्ड के शॉपिंग सेंटर में पहुंच गई थी।
