दक्षिण टेक्सास शहर में हुई गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के टेक्सास शहर में हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'दक्षिण टेक्सास के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। साथ ही संदिग्ध घायल है।' इससे पहले अमेरिका के मिनीपोलिस शहर के एक व्यस्त इलाके में फायरिंग हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।