वॉशिंगटन में कॉन्डो कॉम्प्लेक्स के पास भीड़ पर फायरिंग, गोली लगने से 6 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
वॉशिंगटन डीसी में देर रात भीड़ पर फायरिंग की गई। हमले में 6 लोगों को गोली लगी। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मास शूटिंग की घटना कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में हुई। हमलावर ने एफ एवेन्यू एनई के 1500 ब्लॉक में स्थित बेनिंग कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पुलिस ने बताया है कि वीकेंड पर पिछले 12 घंटे में हुई छह घटनाओं में 11 लोगों को गोली मारी गई है।
