मनीला में विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी, तीन की मौत, दो घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
फिलीपींस में मेट्रो मनीला में एक विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। मेट्रो मनीला विकास प्रधिकरण ने घटना की पुष्टि की है। घटना बीते दिन दोपहर करीब 3 बजे क्यूजोन सिटी में एटोनियो डी मनीला विश्वविद्यालय के गेट पर घटी। हमले में मारे गए लोगों में दक्षिणी बेसिलन प्रांत के लामिटान शहर की पूर्व मेयर रोजिता फुरिगे शामिल हैं।