जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया है। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत कर दी है।