रविवार तक अरब सागर में बनेगा साल का पहला चक्रवाती तूफान, नाम रखा जाएगा 'तौकते'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने ये आशंका जताई। अगले कुछ दिनों में पूर्वी मध्य अरब सागर पर चक्रवात बनेगा। बता दें इसके बनने के बाद इसका नाम ‘तौकते’ रखा जाएगा, जिसका अर्थ है अत्यधिक आवाज वाली छिपकली। चक्रवात का ये नाम इस बार म्यांमार ने दिया है।
