टेक्सास में मंकीपॉक्स से पहली मौत, दुनिया भर में केवल 15 मौतों की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: River head local
अमेरिका के टेक्सास में मंकीपॉक्स से पहली मौत हुई। मरीज हैरिस काउंटी से था। बता दें सीडीसी ने इस साल अब तक मंकीपॉक्स के प्रकोप के दौरान वायरस से दुनिया भर में केवल 15 मौतों की पुष्टि की। अप्रैल के अंत से 98 देशों में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले महीने अमेरिका में मामलों की संख्या 60 प्रतिशत थी, जबकि यूरोप में मामले लगभग 38 प्रतिशत थे।
