हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर का पहला बेड़ा भारतीय वायुसेना में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
देश में बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर का पहला बेड़ा राजस्थान के जोधपुर में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया है. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने पहुंचे थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना में स्वदेशी रूप से विकसित पहले लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के प्रेरण समारोह में एक 'सर्व-धर्म' प्रार्थना हुई।
