x

ट्विटर पर दिखी 'एडिट बटन' की पहली झलक, इस्तेमाल करने के लिए करना होगा भुगतान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर यूजर्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है और उन्हें 'एडिट बटन' मिलेगा। इस फीचर की पहली झलक ट्विटर वेब इंटरफेस पर दिखी है और जल्द एंड्रॉयड या iOS मोबाइल ऐप में भी इसे टेस्ट किया जा सकता है। ट्विटर पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि वह पिछले साल से एडिट फीचर पर काम कर रही है और इससे जुड़ी संभावनाएं तलाश रही है। हालांकि, पहली बार यह फीचर ऐक्शन में दिखा है।