अहिंसा विश्व भारती संगठन करेगा गुरुग्राम में देश का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asian News
शांति के राजदूत, प्रख्यात जैनाचार्य डॉ लोकेशजी द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संगठन, गुरुग्राम में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के सेक्टर-39 में मेदांता अस्पताल के सामने और दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे एक प्लॉट संगठन को आवंटित किया है। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेशजी ने कहा कि संगठन जल्द ही इस भूखंड पर डब्ल्यूपीसी का निर्माण शुरू करेगा।
