पहले लॉन्चिंग और फिर तुरंत ही गायब हुआ ऑफिशियल लेबल, मस्क बोले- ट्विटर करता रहेगा मूर्खतापूर्ण चीजें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एलन मस्क ट्विटर के साथ नित नए प्रयोग कर रहे हैं। हालिया उन्होंने ट्विटर पर नया 'ऑफिशियल' लेबल लॉन्च किया और कुछ देर बाद ही इसे हटा भी दिया। बुधवार रात प्रधानमंत्री मोदी और दूसरे कई मंत्रियों की ट्विटर प्रोफाइल पर 'ऑफिशियल' लेबल दिखा। इससे कंपनी ने ट्विटर ब्लू टिक वाले अकाउंट और ऑफिशियल अकाउंट्स के बीच अंतर स्थापित किया। हालांकि, कुछ देर बाद ही ऑफिशियल लेबल गायब हो गया।
