कोलकाता बंदरगाह पर पहली बार एक जहाज से दूसरे जहाज में उतारी गई एलपीजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news 18
कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर पहली बार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की एलपीजी को एक जहाज से दूसरे जहाज पर उतारा गया। भारत पेट्रोलियम द्वारा पहली बार एक जहाज से दूसरे जहाज पर 17 घंटे में 23,051 मीट्रिक टन एलपीजी को दूसरे जहाज में पहुंचाया गया। हल्दिया डॉक सिस्टम के तहत इस तरह से माल उतारने से 9 दिन और प्रति यात्रा करीब 3,50,000 डॉलर की बचत होगी।
