मछुआरे के हाथ लगा 'एलियन फिश' जैसा जीव, इंटरनेट पर लोग हैरान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mirror
अमेरिका में मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला, जिसे एलियन फिश समझा जा रहा था। यह सामान्य मछलियों और अन्य जलीय जीवों से एकदम अलग है। इसकी आकृति एक एलियन की तरह दिखती है। मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है। यह इस पृथ्वी का नहीं लगता, किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है।
