मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूबे, शव बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रविवार को डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूबे। पुलिस, दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीमों ने शव बरामद किए। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। तभी हादसा हो गया।
