यूपी के संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग में 5 बच्चों को लगी गोली, 2 गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बीती रात एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में 5 मासूमों को गोली लगी। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस फायरिंग करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी में जुटी। रात करीब दस बजे हादसा हुआ। इससे आठ वर्षीय अर्चना, पांच वर्षीय आयुष, सात वर्षीय रागिनी, छह वर्षीय राजन तथा 12 वर्षीय सत्यम को गोली लग गई।
