केरल में बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 लापता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
केरल के 14 जिलों में शुक्रवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों के जिलों में बारिश के बाद जलभराव हो गया और कई नदियां उफान पर है। बारिश से इडुक्की में एक महिला की मौत हो गई तथा कोट्टायम में चार जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई है। इनमें चार लोगों की मौत हो गई और 14 लापता हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बचाव अभियान के लिए वायुसेना की मदद मांगी है।