x

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा में मध्य प्रदेश पुलिस के 4 सिपाहियों समेत 5 लोगों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: hindustan news hub

मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा घटित हुआ। इस हादसे में मध्य प्रदेश के 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान बस में सवार पुलिस के मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हुई।