नाले की दीवार गिरने से 5 मजदूर मलबे में दबे, 3 की मौत, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
गाजियाबाद के विजयनगर के मिर्जापुर में एक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से 5 मजदूर उसके मलबे में दब गिए। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 2 मजदूर घायल हो गए। दमकल विभाग ने बताया कि रात ढाई बजे थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में न्यू रेनबो स्कूल के पास सड़क किनारे नगर निगम के द्वारा सीवर बनाने का कार्य रात्रि में चल रहा था।
