केरल के वरकला कस्बे में लगी आग, एक परिवार के पांच लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के वरकला कस्बे में बीती रात एक घर में आग लगी। इस दौरान एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 8 माह का बच्चा भी शामिल है। आग लगने की वजहों का पता नहीं चला। पड़ोसियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। आग में 5 मोटरसाईकिलें व मकान में लगे एयर कंडीशनर्स जलकर खाक हुए।
