दुनिया की पांच अजीबोगरीब जेल, कहीं परिवार के साथ रहते हैं कैदी तो कहीं लगते हैं बाजार; कहीं है डांस-संगीत की व्यवस्था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिलीपींस की सेवर जेल में संगीत और डांस की व्यवस्था है, जिससे कैदी अपना मनोरंजन करते हैं। ऑस्ट्रिया की जस्टिस सेंटर लियोबेन में जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और निजी आलीशान हैं। बोलीविया की सैन पेड्रो जेल शहर जैसी है, जहां बाजार, फूड स्टॉल लगते हैं। गुवेर्नसी की 'सार्क जेल' में कैदी रात में ही रहते हैं। स्पेन की 'अरनजुएज जेल' में कैदियों को परिवार संग रहने की छूट है।
