यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में आज हाल ही में यमुनोत्री हाईवे पर कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।
