जौनपुर में कच्चे मकान के गिरने से पांच लोगों की दबकर हुई मौत, छह की हालत गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जहां चिकित्सकों ने संजीदा, अजीमुल्ला, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद सेफ व मिस्बाह को मृत घोषित कर दिया है।
