लॉकडाउन में Meru Cabs से होगी Flipkart के सामान की डिलीवरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
राइड-हीलिंग कैब ऑपरेटर Meru लॉकडाउन में डिलीवरी को अधिक तेज करने के लिए Flipkart की मदद करेगी। इस पार्टनरशिप के तहत Flipkart के ग्राहकों को सुरक्षित और साफ सप्लाई चेन के जरिए बेंगलुरू, दिल्ली-NCR और हैदराबाद में जरूरी सामान और किराने आदि को वितरित करने में मदद करेगी। मेरु के CEO नीरज गुप्ता ने कहा, 'Meru बिना किसी परेशानी के ग्राहकों को जरूरी समय पर सेफ डिलिवरी करने के लिए सुनिश्चित करेगा।