फ्लिपकार्ट की सेवा बंद, बोले चंद्रशेखर- लॉकडाउन का पालन करें वरना लागू होगा देखते ही गोली मारने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर लॉकडाउन के प्रति लोगों के रवैये को देखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अगर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो राज्य में कर्फ्यू लगाने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पड़ेंगे।
