मनाली बस स्टैंड में बाढ़ से त्राहिमाम, राजकोट में न्यारी बांध ओवरफ्लो, मुंबई में अंधेरी पानी में डूबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मनाली बस स्टैंड पर अचानक बाढ़ की स्थिति बनी। कई बसों के बहने की खबर है। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गुजरात में भारी बारिश के कारण राजकोट जिले में न्यारी बांध ओवरफ्लो हुआ। उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हुआ। मुंबई में भारी बारिश के बीच अंधेरी सब-वे बारिश के पानी में डूबा।
