लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 2,000 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/09/12/1694533589.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
अफ्रीकी देश लीबिया में बाढ़ के कारण भारी तबाही मच गई है। एक अनुमान के मुताबिक, भूमध्य सागर में उठे तूफान डैनियल के कारण लीबिया में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। अकेले पूर्वी लीबिया स्थित डर्ना शहर से बाढ़ के कारण मरे 1,000 से अधिक लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।