असम में 27 जिलों में बाढ़ का संकट, मेघालय और त्रिपुरा बॉर्डर के आसपास भी बुरा हाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo news
असम में बारिश लगातार जारी है। 27 जिलों में बाढ़ का संकट है। गुवाहाटी में पानी में सड़क इस तरह से डूब गई है कि पता ही नहीं चल रहा कि सड़क है भी या नहीं। इसके किनारे बने घर भी 2 से 3 फीट तक डूब गए हैं। लोग चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। मेघालय और त्रिपुरा बॉर्डर के आसपास के जिलों का भी यही हाल है।
