असम में बाढ़ से तबाही, 57 हजार से ज्यादा प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee news
असम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ कहर बरपा रही है। तूफानी बारिश की वजह से राज्य में भारी तबाही हुई हैं। 57 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे बुरा असर कछार जिले पर पड़ा है। करीब 12 गांवों में लैंडस्लाइड हुए हैं। अब तक तीन लोगों की मौत और तीन लोगों के लापता होने की खबर है। कई जगह सड़कें बह गई हैं। पटरियां पानी में डूब गई।
