असम में बाढ़ का कहर: 24 जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
असम में बाढ़ से भूस्खलन और जल भराव के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 20 जिलों में बाढ़ से करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए। कछार में बाढ़ से दो मौतें दर्ज की, जबकि तीन की मौत दीमा हसाओ में भूस्खलन के कारण हुई। आपदा ने 652 गांवों में 1,97,248 लोगों को प्रभावित किया।
