यमुना की वजह से यूपी के 11 जिलों में बाढ़, पानी में डूबीं ताजमहल की दीवारें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
यूपी के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 386 गांव के 78 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आगरा जिले में 45 साल बाद यमुना के पानी से ताजमहल की दीवारें डूबी हैं। आखिरी बार 1978 में भारी बाढ़ के दौरान यमुना ने ताजमहल की दीवार को छुआ था। इसकी 2 फीट तक दीवारें पानी में डूब गई।